यूपी में जनगणना के लिए छह लाख कर्मचारी लगेंगे – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


लखनऊ। जनगणना 2027 की अधिसूचना जारी हो चुकी है। इस बार जनगणना मोबाइल ऐप के जरिए की जाएगी। प्रदेश में इसके लिए छह लाख फील्ड कर्मी लगेंगे। आजादी के बाद पहली बार जनगणना में जाति से संबंधित आंकड़े भी जुटाए जाएंगे। 

जनगणना निदेशक-संयुक्त महारजिस्ट्रार शीतल वर्मा ने बताया कि जनगणना का पहला चरण वर्ष 2026 में अप्रैल से सितंबर के बीच किन्ही 30 दिन में पूरा होगा। दूसरा चरण वर्ष 2027 में 9 से 28 फरवरी के दौरान किया जाएगा। जनगणना के लिए संदर्भ समय एक मार्च मध्य रात्रि को होगा। इस बार जनगणना में स्वगणना का भी प्रावधान है। बताया कि यूपी ने जन्म-मृत्यु पंजीकरण में गुणात्मक सुधार किया है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment