प्रयागराज, । जिले के परिषदीय विद्यालयों में पंजीकृत 48,389 बच्चों की सरकारी मदद आधार सत्यापन न होने के कारण फंस गई है। बेसिक शिक्षा अधिकारी देवब्रत सिंह ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को शैक्षिक सत्र 2025-26 में अध्ययनरत शत प्रतिशत छात्र-छात्राओं का डीबीटी डाटा एक सप्ताह के अंदर सत्यापित कराने के निर्देश दिए हैं।
बच्चों को निःशुल्क स्वेटर, स्कूल बैग, जूता-मोजा एवं स्टेशनरी खरीदने के लिए प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से सीधे छात्र-छात्राओं के माता, पिता, अभिभावकों के खाते में 1200 रुपये धनराशि भेजी जाती है। दो जुलाई की रिपोर्ट के अनुसार जिले में कक्षा एक से आठ तक में 3,31,868 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इनमें से 1985 का आधार सत्यापित नहीं है जबकि 21,162 के पास आधार ही नहीं है। 38,390 बच्चों का आधार सत्यापन शिक्षक के स्तर से लंबित है जबकि 17,228 स्कूल स्तर पर लंबित है। 550 बच्चों का आधार सत्यापन खंड शिक्षाधिकारी के स्तर से लंबित है और 7246 का खाता ही आधार से सीडेड नहीं है। इस प्रकार कुल 48,389 बच्चों का आधार सत्यापन किसी न किसी स्तर पर लंबित है। 21162 बच्चों का आधार न होने पर बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों को निर्देशित किया है कि संबंधित विद्यालय के प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी करते हुए बच्चों का आधार न बनने का स्पष्ट कारण तीन दिन में प्रस्तुत करें।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





