पौने दो साल में होगी एक लाख भर्ती – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


प्रयागराज,। रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) पौने दो साल में एक लाख से अधिक पदों पर भर्ती करने जा रहा है। बोर्ड ने 2024 में 1.08 लाख से अधिक रिक्तियों के लिए अधिसूचना जारी की थी। इनमें से 50 हजार से अधिक 2025-26 में और 50 हजार से अधिक पदों पर 2026-27 में भर्ती पूरी होगी। रेल मंत्रालय की ओर से नौ जुलाई को जारी सूचना के अनुसार नवंबर 2024 से अब तक 55197 रिक्तियों के लिए सात विभिन्न अधिसूचनाओं के लिए 1.86 करोड़ से अधिक अभ्यर्थियों के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) आयोजित किया जा चुका है।

अधिसूचना और प्रथम चरण की परीक्षा के बीच लगभग आठ महीने का समय कम किया गया है। नियुक्ति प्रक्रिया तेज़ करने के लिए इस अवधि के और कम होने की उम्मीद है।

भर्ती बोर्ड ने साफ किया है कि अभ्यर्थियों के पते से 250 किमी के अंदर परीक्षा केंद्र आवंटित करने को प्राथमिकता दी जा रही है, जिसे आवश्यकता पड़ने पर 500 किमी तक बढ़ाया जा सकता है। पहले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों के अंदर धार्मिक प्रतीक चिन्ह ले जाने या पहनने पर प्रतिबंध था। हालांकि अब इसमें छूट दे दी गई है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment