प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने वर्ष 2026 में होने वाली हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया की समय सारिणी मंगलवार को जारी कर दी है। यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर स्कूलों की ओर से विद्यार्थियों के विवरण अपलोड किए जाएंगे। विद्यालयों को 10वीं एवं 12वीं में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के विवरण पांच अगस्त तक अपलोड करने होंगे।
संस्था के प्रधान की ओर से छात्रों से प्राप्त परीक्षा शुल्क एकमुश्त चालान के माध्यम से कोषागार में जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त निर्धारित की गई है। इसके बाद विद्यालय 16 अगस्त तक विद्यार्थियों के शैक्षिक विवरण वेबसाइट पर अपलोड करेंगे। इसी दिन तक विलंब शुल्क (100 रुपये) के साथ परीक्षा शुल्क भी जमा किया जा सकेगा। विलंब शुल्क के साथ छात्रों का विवरण अपलोड करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त है। विद्यार्थी 21 से 31 अगस्त तक अपने विवरण की जांच कर सकते हैं। किसी प्रकार की त्रुटि होने पर विद्यालय एक से 10 सितंबर तक विवरण में संशोधन कर सकेंगे। अंतिम नामावली व फोटोयुक्त विवरण परिषद को भेजने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है। यह विवरण संबंधित जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में भी जमा किया जाएगा।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





