डाटा अपडेट न होने से फंसा शिक्षामित्रों का समायोजन, महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने बीएसए से जताई नाराजगी – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

लखनऊ। प्रदेश में शिक्षामित्रों के तबादला व समायोजन के निर्देश पूर्व में जारी किए गए हैं। बावजूद इसके इनके डाटा मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट न होने से समायोजन की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पा रही है।

महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने इस पर सभी बीएसए से नाराजगी जताई है। साथ ही समय से डाटा अपडेट न करने पर कार्रवाई के लिए भी चेताया है।

छह जिलों को छोड़कर अन्य जिलों के बीएसए से उन्होंने कहा है कि जून में जारी निर्देश के क्रम में शिक्षामित्रों के नाम, पहली तैनाती वाले विद्यालय, वर्तमान में कार्यरत विद्यालय, जन्मतिथि आदि से जुड़ी जानकारी मानव संपदा पोर्टल पर अपडेट किए जाने के निर्देश जून में

दिए गए थे। हाल में की गई ऑनलाइन समीक्षा बैठक में पता चला है कि कुछ ही जिलों में यह कार्य किया गया है।

ये भी पढ़ें – प्रत्येक शिक्षक को निपुण एप पर करना होगा साप्ताहिक अपनी कक्षा के पांच बच्चों का आकलन

ये भी पढ़ें – UPTET NEWS : आयोग द्वारा सर्वसम्मति से शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) की प्रक्रिया शीघ्र प्रारम्भ करने का निर्णय, जानिए कब तक विज्ञापन आने की उम्मीद

उन्होंने कहा है कि यह अधिकारियों के आदेशों-निर्देशों का उल्लंघन और विभागीय दायित्व के प्रति उदासीनता है। उन्होंने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि यह प्रक्रिया हर हाल में 30 जुलाई तक पूरी की जाए। इसकी सूचना राज्य परियोजना कार्यालय को भी भेजी जाए। इसके बाद कोई भी अपडेट स्वीकार नहीं किया जाएगा। साथ ही भविष्य में किसी तरह की कमी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कठोर कार्रवाई भी की जाएगी।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment