इटावा। बेसिक शिक्षा विभाग के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों व शिक्षामित्रों के बिना सूचना पर गैरहाजिर रहने पर कार्रवाई विभाग ने कार्रवाई की है। इससे पूर्व विभाग ने गैर हाजिर मिले शिक्षकों व शिक्षामित्रों से स्पष्टीकरण मांगा था, लेकिन स्पष्टीकरण न दिए जाने पर विभाग ने 11 शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। 14 शिक्षामित्रों का एक दिन का मानदेय राेका है।
बीएसए राजेश कुमार ने बीईओ के साथ 10 जुलाई को विभागीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान 25 शिक्षक और शिक्षामित्र विद्यालय से बिना बताए अनुपस्थित पाए गए थे। इन सभी को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने कारण बताओ नोटिस दिया था। शिक्षक अनुपस्थित रहने का सही स्पष्टीकरण नहीं दे पाए।
इसके बाद शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने लापरवाही बरतने वाले इन शिक्षकों व शिक्षा मित्रों पर कार्रवाई की है। बीएसए डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि गैरहाजिर मिले 11 शिक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है। गैरहाजिर मिले 14 शिक्षामित्रों का एक दिन का मानदेय रोका गया है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






