बॉम्बे हाई कोर्ट के जस्टिस आलोक अराधे और पटना हाई कोर्ट के जस्टिस विपुल पंचोली सुप्रीम कोर्ट के जज बन गए हैं। केंद्र सरकार ने बुधवार को दोनों की नियुक्ति का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। दो दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने दोनों जजों के पदोन्नति की सिफारिश की थी। इसमें जस्टिस पंचोली अक्टूबर 2031 में सीजेआई बन सकते हैं।
केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने एक्स पर पोस्ट किया, ”भारत के संविधान द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, राष्ट्रपति ने, भारत के मुख्य न्यायाधीश के परामर्श के बाद, (i) श्री न्यायमूर्ति आलोक अराधे, मुख्य न्यायाधीश, बॉम्बे उच्च न्यायालय और (ii) श्री न्यायमूर्ति विपुल मनुभाई पंचोली, मुख्य न्यायाधीश, पटना उच्च न्यायालय को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया है।”
दोनों जजों के शपथ लेने के बाद, सुप्रीम कोर्ट चीफ जस्टिस समेत 34 जजों की अपनी पूर्ण स्वीकृत क्षमता के साथ कार्य करेगा। सुप्रीम कोर्ट की जज बी.वी. नागरत्ना ने विपुल पंचोली को पदोन्नत करने की कॉलेजियम की सिफारिश पर कड़ी असहमति जताते हुए कहा था कि उनकी नियुक्ति न्याय के लिए प्रतिकूल होगी।
सीजेआई बी.आर. गवई और जस्टिस सूर्यकांत, विक्रम नाथ, जे.के. माहेश्वरी और नागरत्ना की पांच सदस्यीय कॉलेजियम ने 25 अगस्त को बैठक की और केंद्र को बॉम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश आलोक अराधे और जस्टिस पंचोली के नामों की शीर्ष न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नति की सिफारिश की। जस्टिस पंचोली, शीर्ष न्यायालय के जज बनने के बाद, जस्टिस जॉयमाल्या बागची के रिटायरमेंट के बाद अक्टूबर 2031 में भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) बनने की कतार में होंगे।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA




