लखनऊ। 69000 शिक्षक भर्ती के आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों का प्रतिनिधिमंडल रविवार को फिर उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य से उनके आवास पर मिला। अभ्यर्थियों ने उनसे न्याय दिलाने की मांग की। डिप्टी सीएम ने कहा कि वे विभागीय अधिकारियों से इस संबंध में बात करेंगे।
अभ्यर्थियों ने उप मुख्यमंत्री को बताया कि 69000 शिक्षक भर्ती का प्रकरण सुप्रीम कोर्ट में एक साल से चल रहा है। इसमें 23 बार डेट लग चुकी है मगर सरकारी अधिवक्ता आज तक उपस्थित नहीं हुए। छात्रों ने मांग की कि अगली तारीख पर सरकारी अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट में उपस्थित होकर उचित
पैरवी करें ताकि हमें न्याय मिल सके।
अभ्यर्थियों का नेतृत्व कर रहे धनंजय गुप्ता ने बताया कि अधिकारियों की लापरवाही से यह प्रकरण सुप्रीम कोर्ट में लटका हुआ है। हम लोग राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग से जीत चुके हैं। हाईकोर्ट से जीत चुके हैं फिर भी न्याय नहीं दिया जा रहा है। ब्यूरो
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





