मिशन शक्ति 5.0: लड़कियों का सुरक्षा कवच बना एंटी रोमियो स्क्वाड, किशोरियों ने सीखे आत्मनिर्भरता के गुर – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


किशोरियों ने सीखे आत्मनिर्भरता के गुर

लखनऊ। महिला कल्याण एवम बाल विकास सेवा पुष्टाहार विभाग की अपर मुख्य सचिव लीना जौहरी ने कहा है कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए हमारी किशोरियों को आत्मनिर्भर आत्मविश्वासी और नेतृत्व क्षमता से संपन्न बनाना होगा। उन्होंने कहा है कि लंच विद लाडली एक ऐसा प्रयास है जो किशोरियों को प्रेरित करने, उनकी समस्याओं को सुनने तथा उन्हें समाधान की दिशा में मार्गदर्शन देने के लिए आयोजित किया गया है। मिशन शक्ति के तहत बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तत्वाधान में रविवार को प्रदेश के सभी जिलों में लंच विद लाडली का आयोजन किया गया।

इसका मुख्य उद्देश्य किशोरियों को सशक्त बना कर उनमें आत्मविश्वास विकसित करने से लेकर, उनमें नेतृत्व क्षमता और कौशल विकसित करना है। साथ ही जीवन कौशल, शिक्षा स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ी जानकारी देना निर्णय लेने की क्षमता और संवाद कौशल को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करना भी है।

इस अवसर पर जिलों में एक अनौपचारिक लंच आयोजित किया गया, जिसमें महत्वपूर्ण पदों पर आसीन समाज की विभिन्न महिलाएं जो किसी न किसी रूप में संघर्षों को पार कर महत्वपूर्ण पदों पर पहुंची हैं और समाज को नेतृत्व प्रदान कर रही हैं जिसमें शिक्षाविद सामाजिक कार्यकर्ता महिला नेतृत्वकर्ता द्वारा कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित किशोरियों से रोल मॉडल के रूप में उपस्थित महिलाओं के साथ उनका परिचय कराया गया।

प्रेरक संवाद के माध्यम से उपस्थित महिला अधिकारियों द्वारा और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अनुभव साझा किए गए। इस अवसर पर सामूहिक चर्चा एवं प्रश्नोत्तर सत्र का आयोजन किया गया, जिससे किशोरियों में आत्मविश्वास, भविष्य की महिला नेतृत्वकर्ता को तैयार करने की एक पहल की गई।

इस अवसर पर किशोरियों ने खुलकर विचार रखे। यहां उन्हें जीवन कौशल शिक्षा स्वास्थ्य में सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स दिए गए लंच विद लाडली किशोरियों को आत्मनिर्भरता में सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम इसलिए भी है क्योंकि इसके माध्यम से किशोरियों को यह संदेश दिया गया कि समान अवसर दिए जाने पर और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए छोटे-छोटे मंच भी बड़े बदलाव ला सकते हैं।

लखनऊ, । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा शुरू किए गए मिशन शक्ति 5.0 अभियान में एंटी रोमियो स्क्वाड सुरक्षा का प्रतीक बन गया है। एंटी रोमियो स्क्वाड ने करीब 10 लोग लोगों की जांच की और ढाई हजार मुकदमे दर्ज किए।

मिशन शक्ति अभियान की नोडल ऑफिसर एडीजी पद्मजा चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरे प्रदेश में एंटी रोमियो स्क्वाड ने सार्वजनिक स्थलों, मंदिरों, बाजारों, मॉल, पार्क और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सतर्कता बढ़ाई। इस दौरान 1,08,292 मंदिरों और सार्वजनिक स्थानों की जांच की गई।

अभियान में 9,77,269 व्यक्तियों की जांच की गई, जिनमें संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी गई। कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने और महिलाओं के प्रति अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए कुल 2,542 अभियोग पंजीकृत किए गए। वहीं, असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करते हुए 3,972 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया।

इसके अलावा 3,13,924 लोगों को चेतावनी दी गई और उन्हें सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। प्रदेश भर में 53,237 निरोधात्मक कार्रवाइयां की गईं। ऐसे में एन्टी रोमियो स्क्वायड द्वारा यह अभियान न केवल नवरात्रि के दौरान सुरक्षा का प्रतीक बना, बल्कि समाज में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश देने में भी सफल रहा। नवरात्रि पर्व के अवसर पर 55,377 पंडालों की स्थापना की गई। सभी पंडालों का पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण किया, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा में कोई कमी न रहे। अभियान की नोडल ऑफिसर ने बताया कि नवरात्र में 39,911 मंदिरों, धार्मिक स्थलों, मेलों व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महिला चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें 20.54 लाख लोग शामिल हुए।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment