आजमगढ़। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के किशुन प्रसाद स्मारक एडेड पूर्व माध्यमिक विद्यालय डिंगुरपुर में प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह (55) का शव स्कूल के एक कमरे में फंदे से लटका मिला। मौके पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा।
थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ दुबे ने बताया कि रायपुर गगन वाजिदपुर निवासी प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह शनिवार को सुबह विद्यालय गए थे। शाम तक घर नहीं लौटने पर उनकी पत्नी ने
उन्हें कई बार फोन किया लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। इसके बाद पत्नी ने बेटे अजय सिंह को विद्यालय भेजा। विद्यालय जाकर अजय ने देखा कि प्रधानाचार्य का का शव फंदे से लटक रहा है। उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बताया कि परिजनों ने अभी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। प्रधानाचार्य के किसी के साथ विवाद की भी परिजनों ने जानकारी नहीं दी है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही प्रधानाचार्य की मौत का कारण पता चलेगा। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। संवाद
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






