आगामी 4 दिसंबर 2025 से आरंभ हो रहे निपुण आकलन के लिए आज के यूट्यूब सेशन के प्रमुख बिंदु –
✍🏻 वरिष्ठ विशेषज्ञ समग्र शिक्षा आदरणीय आनंद पाण्डेय सर द्वारा अवगत कराया गया कि निपुण आकलन दो चरणों दिसंबर व फरवरी में समस्त प्राथमिक विद्यालय/कंपोजिट विद्यालय में अध्ययनरत सभी नामांकित छात्रों का किया जाएगा।
✍🏻 डी एल एड प्रशिक्षुओं द्वारा निपुण आकलन किया जाएगा निपुण लक्ष्य एप में आंशिक परिवर्तन किया गया है सबसे पहले बच्चे की फोटो का आप्शन आएगा, फिर बच्चों के नाम पुकारे जाएंगे,
एप को विद्यालय के latitude से mapped किया गया है जो विद्यालय परिसर में ही खुलेगा।
एप रविवार या अवकाश को नहीं खुलेगा।
एक दिन में एक प्रशिक्षु दो विद्यालय का आकलन कर सकेगा।
SOS button इस बार भी live किया गया है।
✍🏻 *सभी प्रधानाध्यापक इंचार्ज प्रधानाध्यापक आज अपने प्रेरणा पोर्टल पर बच्चों के नामांकन की स्थिति देख लें यदि बच्चा CWSN (दिव्यांग) है तो उसे समर्थ पर नामांकित अवश्य करा दें अन्यथा की स्थिति में आकलन में वो बच्चे भी निपुण एप पर प्रदर्शित होंगे।*
राज्य परियोजना निदेशालय द्वारा *कल दिनांक 19-11-25 को प्रेरणा पोर्टल से बच्चों को निपुण एप पर import किया जाएगा*।।।
अंत में आदरणीय आनंद पाण्डेय सर द्वारा सभी प्रधानाध्यापक,ए आर पी,एस आर जी निपुण टीम को पारदर्शी आकलन कराने का आह्वान किया और अधिक से अधिक निपुण विद्यालय के रुप में उभरें इसकी शुभकामनाएं दी।।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





