कई जिलों में आज होगी बारिश गर्मी और उमस से मिलेगी राहत

primarymaster.in

Updated on:


 लखनऊ। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में शनिवार को मानसून मेहरबान रहने वाला है। बीते कुछ दिनों से यूपी में सक्रिय रहे मानसून की वजह से अधिकतर हिस्से में अच्छी बारिश हुई और मौसम खुशनुमा रहा। शुक्रवार को भी अवध, तराई और पश्चिमी यूपी में कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, शनिवार को भी दक्षिणी हिस्सों सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली आदि के साथ तराई इलाकों सिद्धार्थनगर, महराजगंज, कुशीनगर, बहराइच और पश्चिमी यूपी के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। वहीं प्रदेश के तीन चौथाई हिस्सों में गरज चमक के साथ वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है।

इन इलाकों में है भारी बारिश की चेतावनी 

मौसम विभाग की ओर से शनिवार के लिए प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जोनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, एसके नगर, कुशीनगर, महाराजगंज, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, फिरोजाबाद, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, संभल एवं आसपास इलाकों में।

कई जिलों में आज होगी बारिश गर्मी और उमस से मिलेगी राहत

Rating: 4.5
Diposkan Oleh:
Updatemarts

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment