घोषणा: इविवि में चार वर्षीय बीए-बीएड शुरू – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


प्रयागराज। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 से चार वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (बीए-बीएड) शुरू करने की घोषणा की है।

इस पाठ्यक्रम में दाखिला एनटीए की ओर से आयोजित राष्ट्रीय सामान्य प्रवेश परीक्षा (सीयूईटी) 2026 के माध्यम से होगा। लिहाजा 2026 में कक्षा 12 की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों सहित सभी इच्छुक अभ्यर्थी इस पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए एनटीए के आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। सफल

अभ्यर्थियों को इविवि की काउंसिलिंग प्रक्रिया में सम्मिलित होना होगा तथा शेष रिक्त सीटों को एनसीटीई के दिशा-निर्देशों के अनुसार एनसीईटी योग्य अभ्यर्थियों से भरा जा सकता है।

एलएलबी के छात्रों ने मांगा पंचम सेमेस्टर का परिणाम

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विधि विभाग में एलएलबी (ऑनर्स) तृतीय वर्ष (षष्ठम सेमेस्टर) के छात्रों का भविष्य अधर में लटका हुआ है। छात्रों ने कुलपति व इविवि प्रशासन को शुक्रवार को ज्ञापन सौंपकर दिसंबर में आयोजित पंचम सेमेस्टर की परीक्षा का परिणाम घोषित करने की मांग की। कहा कि परिणाम घोषित न होने के कारण वे अखिल भारतीय बार परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। इसके लिए ऑनलाइन पंजीकरण 11 फरवरी से शुरू है और अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। इस परीक्षा के पंजीकरण के लिए प्रथम से पंचम सेमेस्टर तक की अंकतालिकाएं अपलोड करना अनिवार्य है। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि 30 अप्रैल से पहले परिणाम घोषित नहीं किए गए तो पूरा बैच इस महत्वपूर्ण परीक्षा से वंचित रह जाएगा। इससे छात्रों का आठ महीने का समय बर्बाद होगा। ज्ञापन सौंपने वालों में छात्रनेता गोलू पासवान, प्रियांशु यादव, शिवम सिंह, राहुल चौधरी, विश्वजीत प्रजापति, सक्षम आदि शामिल रहे।

इविवि में छात्र भूगोल, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, इतिहास, हिंदी और अर्थशास्त्र जैसे मुख्य विषयों में मेजर चुनने के साथ-साथ शिक्षा में भी मेजर की डिग्री प्राप्त करेंगे।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium bbPress Forums for AMP Beaver Builder Themer Bebicare – Babysitter WordPress Theme Before After Image Pro Addon for WPBakery Page Builder Behold – Personal Blog WordPress Theme BelMas – Online Cooking Class & Workshop Elementor Template Kit Bemins – Fashion & Jewelry, Furniture Store WordPress Theme beNews – Magazine WordPress Theme Bengkel – Modern Auto Car Repair Business Theme Berona – Printing & Design Service Elementor Template Kit