तीन लाख ने छोड़ी हिन्दी यूपी बोर्ड की परीक्षा – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


प्रयागराज,  यूपी बोर्ड की परीक्षाएं बुधवार को शुरू हो गईं। पहले दिन सुबह 8:30 से 11:45 बजे की पाली में 8033 केंद्रों पर हाईस्कूल हिंदी एवं प्रारंभिक हिंदी जबकि दो से 5:15 बजे की दूसरी पाली में 7998 केंद्रों पर इंटरमीडिएट हिंदी एवं सामान्य हिंदी की परीक्षा हुई। दोनों पालियों की परीक्षा के लिए पंजीकृत 52,53,746 परीक्षार्थियों में से 49,40,038 उपस्थित रहे जबकि 3,13,708 ने परीक्षा छोड़ दी।

यूपी बोर्ड को सभी 75 जिलों से मिली सूचना के अनुसार हाईस्कूल में पंजीकृत 27,54,376 परीक्षार्थियों में से 25,83,055 उपस्थित और 1,71,321 अनुपस्थित रहे। वहीं इंटर में पंजीकृत 24,99,370 छात्र-छात्राओं में से 23,56,983 उपस्थित व 1,42,387 अनुपस्थित रहे। हाईस्कूल में तीन छात्र अनुचित साधन का उपयोग करते पकड़े गए। हापुड़ में दो और बरेली में एक परीक्षार्थी को पकड़ा गया।

दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पांच व्यक्ति पकड़े गए और सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। आगरा, फतेहपुर, कन्नौज, कौशाम्बी और इटावा में एक-एक छद्म परीक्षार्थी के खिलाफ उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2024 के तहत एफआईआर कराई गई है। बोर्ड सचिव भगवती सिंह के अनुसार किसी भी जिले में कोई अप्रिय स्थिति उत्पन्न नहीं हुई।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Social Share – Addons for WPBakery Page Builder WordPress Plugin WP All Import Pro User Import Addon Soliloquy Defaults Addon Sorex – Creative Agency & Portfolio WordPress Theme Spheral – Creative Agency & Portfolio WordPress Theme Spin Popup for WooCommerce – Spinio Springbook – Responsive WordPress Blog Travel Photography Theme Stoni – Architecture Agency WordPress Theme Stunning 3D Off Canvas Menu WordPress Plugin – 3D Menu Awesome Suga – Ecommerce Magazine WordPress Theme