वाहन दुर्घटनाग्रस्त तो स्कूल जिम्मेदार होंगे – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


अनाड़ी स्कूल वैन-बस ड्राइवर चिह्नित होंगे

डीएम ने अनफिट वाहन और अनाड़ी ड्राइवरों को चिह्नित करने का निर्देश दिया है। अनफिट वाहन और अनाड़ी ड्राइवरों को बच्चों को लाने ले जाने की सेवा से अलग कर दिया जाएगा। मिशन भरोसा में स्कूलों को विवरण देने का निर्देश दिया गया है।

लखनऊ,   विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक में स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर चर्चा की गई। बताया गया कि केवल 350 स्कूल प्रबंधन ने ही चालकों का ब्योरा दिया है। डीएम ने कहा कि स्कूल वाहनों की फिटनेस, परमिट तथा चालकों की जांच की जाए।

लखनऊ में तीन हजार से अधिक स्कूल हैं लेकिन सिर्फ 350 ने वाहनों का ब्योरा दिया है। इनमें 90 फीसदी से अधिक बड़े स्कूल हैं जिनकी अपनी वैन या बस हैं। पिछली बैठक में साफ तौर पर उन वाहनों का भी ब्योरा मांगा गया था। इनमें निजी तौर पर अभिभावकों की ओर से लगाई गई वैन, टेम्पो, ट्रैवेलर, ई रिक्शा और ऑटो शामिल हैं। स्कूलों ने यह ब्योरा नहीं दिया। डीएम विशाख जी ने स्कूलों को आदेश दिया कि वे अपने स्तर से स्कूल वाहन चालकों का ब्योरा पता कर डीआईओएस को उपलब्ध कराएं। यदि नहीं दिया और कोई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ तो जवाबदेही स्कूल प्रबंधन की होगी। आरटीओ प्रभात पांडेय, एआरटीओ पीके सिंह, आलोक कुमार मौजूद थे।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium WooCommerce Variation Swatches and Photos WooCommerce WooSlider Products Slideshow WooQuote – WooCommerce Product Enquiry & Request A Quote Plugin WordPress Live NFT Cards Affiliates with VueJS WordPress Logos Showcase – Grid and Carousel WordPress Meta Data & Taxonomies Filter WordPress Multilingual WooCommerce Gateways Country Limiter Add-On WordPress NFT Creator WordPress Popups Plugin WordPress WooCommerce Auction Plugin