एनपीएस पर विशेष कार्यक्रम, बुढ़ापे की आर्थिक सुरक्षा की जानकारी देंगे विशेषज्ञ – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

एनपीएस से बुढ़ापे में मिलेगी आर्थिक सुरक्षा, प्रयागराज में विशेष कार्यक्रम आज

प्रयागराज। कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों से जुड़े लोगों को बुढ़ापे में नियमित आय और सम्मानजनक जीवन प्रदान करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) को लेकर प्रयागराज में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह आयोजन अमर उजाला बोनस और पेंशन निधि विनियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) के सहयोग से होगा।

कार्यक्रम शुक्रवार सुबह 10:30 बजे सिविल लाइंस स्थित होटल रामा कॉन्टिनेंटल में आयोजित किया जाएगा। इसमें पीएफआरडीए के सीजीएम आशीष कुमार, डीजीएम मनोज कुमार तिवारी, नाबार्ड के डीडीएम अनिल कुमार शर्मा, बैंक ऑफ बड़ौदा के एजीएम मनोज कुमार तिवारी और एलडीएम प्रयागराज मणि प्रकाश मिश्रा मौजूद रहेंगे। ये विशेषज्ञ किसानों और अन्य प्रतिभागियों को एनपीएस से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देंगे।

इस कार्यक्रम में किसान उत्पादक संगठन (FPO) से जुड़े सदस्य और अन्य किसान भी शामिल होंगे। इसमें बताया जाएगा कि एनपीएस में जल्दी निवेश शुरू करने से भविष्य में अधिक लाभ कैसे मिल सकता है और यह योजना बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा कैसे सुनिश्चित करती है।

विशेषज्ञों के अनुसार एनपीएस एक लॉन्ग टर्म रिटायरमेंट प्लान है, जिसमें हर महीने या साल थोड़ी-थोड़ी राशि निवेश कर भविष्य में बड़ी धनराशि और नियमित पेंशन प्राप्त की जा सकती है। यह योजना बाजार आधारित बेहतर रिटर्न, निवेश में अनुशासन, लॉन्ग टर्म कंपाउंडिंग का लाभ और जीवनभर नियमित पेंशन का भरोसा देती है।

देश में 13.83 करोड़ किसान हैं और करीब 55 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है, लेकिन बार-बार बंटवारे के कारण जमीन का आकार छोटा होता जा रहा है और खेती की लागत बढ़ रही है। ऐसे में एनपीएस किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए एक सुरक्षित और उपयोगी विकल्प बनकर उभरा है।

विशेषज्ञों ने किसानों और आम लोगों से अपील की है कि वे समय रहते एनपीएस में निवेश शुरू करें, ताकि बुढ़ापे में आर्थिक सुरक्षा और सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित किया जा सके। एनपीएस खाता खोलने के लिए नजदीकी सीएससी केंद्र से संपर्क किया जा सकता है या 1800110708 पर कॉल कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment

WordPress Emporium Docle – Digital Agency Services Template Kit Doctor on Demand – Online Consultations Elementor Template Kit Draven – Multipurpose Creative Theme Drone Media | Aerial Photography & Videography Theme Easy Digital Downloads Message Easy Digital Downloads Software Licensing Easy Digital Downloads User History Easy WooCommerce Per Product Shipping EasyEat – Fast Food Theme eCommerce Website Project in ASP .Net MVC C# – eCommerce MVC