मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर तीन मार्च को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है। पहले दो और चार मार्च को होली की छुट्टी थी, लेकिन तीन मार्च को भी छुट्टी घोषित कर दी गई है। इसके एवज में शनिवार को सभी सरकारी दफ्तर, बैंक, कोषागार खुले रहेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संविदा और आउटसोर्स के साथ सभी कर्मियों को होली से पहले शनिवार को ही वेतन देने के निर्देश दिए हैं।
शुक्रवार को योगी ने आउटसोर्सिंग, संविदाकर्मी, सफाईकर्मी समेत सभी श्रेणी के कर्मचारियों को त्योहार से पहले शनिवार को ही
वेतन और मानदेय भुगतान के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा है कि त्योहार के मद्देनजर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग वेतन व मानदेय देने के लिए समयसीमा का पालन करें। तीन मार्च का अवकाश घोषित होने के बाद होली की छुट्टी, दो, तीन व चार मार्च को रहेगी। मुख्यमंत्री ने अवकाश, वेतन भुगतान संबंधी आदेशों का पालन न होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। त्योहार में कर्मचारियों के हितों की अनदेखी स्वीकार नहीं होगी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






