शिक्षिका को तमंचा दिखाकर नकदी व जेवरात भरा झोला लूटा, पुलिस जांच पड़ताल में जुटी
शादी समारोह में शामिल होकर लौट रही शिक्षिका को सौरिख बिधूना मार्ग पर रविवार को बदमाशों ने तमंचा दिखाकर रोक लिया। इसके बाद जेवर व नकदी से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस समेत कई शिक्षक मौके पर पहुंच गए थे। कानपुर नगर के पांडु नगर निवासी कीर्ति वाजपेयी कोतवाली क्षेत्र के भोजपुर गांव स्थित राजकीय हाईस्कूल में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। यूपी बोर्ड परीक्षा में उनकी ड्यूटी सौरिख के आशा देवी बालिका इंटर कालेज में बाह्य निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कीर्ति ने बताया कि शनिवार को परीक्षा संपंन होने के बाद वह स्कूटी को विद्यालय में ही छोड़कर अपनी रिश्तेदारी औरैया में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने चली गईं।
औरैया से वापस लौटकर वह विद्यालय से स्कूटी उठाकर देर शाम लौट रही थीं। तभी बाइक सवार युवकों ने तमंचा दिखाकर उन्हें रोक लिया। आरोप है कि लुटेरे बैग लूटकर भाग गए। बैग में सोने की जंजीर, कान के झुमके, पीएनबी बैंक का एटीएम, आठ हजार की नकदी व मोबाइल था। सरेशाम लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि शिक्षिका के बयान के आधार पर जांच पड़ताल की जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





