स्कूल खुलने से पहले सख्त निर्देश: 3 दिन में खत्म करें सभी पेंडेंसी, नहीं तो हेड टीचर होंगे जिम्मेदार – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

स्कूल खुलने से पहले सख्त निर्देश: 3 दिन में खत्म करें सभी पेंडेंसी, नहीं तो हेड टीचर होंगे जिम्मेदार

स्कूल खुलने से पहले शिक्षा विभाग ने सभी हेड टीचर्स और इंचार्ज टीचर्स को सख्त निर्देश जारी किए हैं। विभाग की ओर से कहा गया है कि सभी विद्यालय अपने-अपने स्कूल का प्रेरणा पोर्टल तुरंत चेक करें और उस पर लंबित सभी पेंडेंसी को जल्द से जल्द समाप्त करें।

जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि स्कूलों में मरम्मत से जुड़े सभी कार्य तीन दिन के भीतर पूरे कराए जाएं। इसमें शौचालय को क्रियाशील रखना, पानी की सप्लाई सुनिश्चित करना, बिजली की लाइट फिटिंग ठीक कराना और गर्मी को देखते हुए सभी कमरों में पंखे चालू हालत में होना अनिवार्य बताया गया है।

इसके अलावा सभी विद्यालयों में लाइब्रेरी, खेल किट और स्मार्ट टीवी सही स्थिति में संचालित होने चाहिए। विभाग ने यह भी निर्देश दिया है कि स्कूलों को भेजी गई धनराशि का सही उपयोग कर विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त कराया जाए, क्योंकि जल्द ही इन कार्यों का भौतिक सत्यापन भी कराया जाएगा।

अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि सत्यापन के समय कोई कार्य अधूरा पाया गया तो संबंधित स्कूल के हेड टीचर और इंचार्ज टीचर की जिम्मेदारी तय की जाएगी

इसके साथ ही शिक्षकों की छुट्टियों को लेकर भी सख्ती दिखाई गई है। निर्देश दिया गया है कि अब CCL (Child Care Leave) आगे नहीं बढ़ाई जाएगी। कई शिक्षक बोर्ड परीक्षा और SIR कार्य में लगे होने के कारण स्कूलों में स्टाफ की कमी है, इसलिए मेडिकल अवकाश भी बहुत जरूरी स्थिति में ही भेजा जाए।

स्पष्ट किया गया है कि लंबी छुट्टियों के आवेदन फिलहाल न भेजे जाएं। केवल विशेष परिस्थितियों में एक-दो दिन का अवकाश ही फॉरवर्ड किया जाएगा। यदि स्कूल की व्यवस्था प्रभावित होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी हेड टीचर और इंचार्ज टीचर की होगी।

BEO, BHADPURA, BAREILLY

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment