बीएड प्रवेश परीक्षा आवेदन की तिथि बढ़ी – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

झांसी: राज्य संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर अब 5 अप्रैल कर दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 10 मार्च निर्धारित थी, लेकिन अब अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए अतिरिक्त समय दिया गया है।

जानकारी के अनुसार अभ्यर्थी विलंब शुल्क के साथ 10 अप्रैल तक भी आवेदन कर सकेंगे। शासन की अनुमति मिलने के बाद समन्वयक बुंदेलखंड विश्वविद्यालय ने प्रवेश प्रक्रिया की तिथि आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।

बताया गया है कि बीएड प्रवेश परीक्षा के पहले चरण की आवेदन प्रक्रिया 10 मार्च को समाप्त होने वाली थी, लेकिन अधिक से अधिक अभ्यर्थियों को अवसर देने के लिए विश्वविद्यालय ने तिथि बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था।

शासन से अनुमति मिलने के बाद अब आवेदन की अंतिम तिथि 5 अप्रैल कर दी गई है, जिससे वे अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे जो किसी कारणवश पहले आवेदन नहीं कर पाए थे।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment