आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में राज्य सरकारों ने नाबालिगों के सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। आंध्र में 13 साल, जबकि कर्नाटक में 16 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया नहीं चला सकेंगे। आंध्र प्रदेश ने 90 दिन (तीन माह) के भीतर नियम लागू करने की बात कही है, वहीं कर्नाटक ने अभी प्रतिबंध लागू होने की तारीख स्पष्ट नहीं की है। प्रतिबंध लागू होने पर ये दोनों राज्य ऐसा करने वाले देश के पहले राज्य बन जाएंगे।
शुक्रवार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने विधानसभा में बजट भाषण के दौरान कहा कि बच्चों पर मोबाइल के बुरे असर को रोकने के मकसद से प्रतिबंध लागू किया जाएगा। स्कूलों, कॉलेजों,विश्वविद्यालयों में ड्रग्स रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की भी बात कही। सिद्धरमैया ने कहा कि सरकार स्कूल-कॉलेजों में काउंसिलिंग सेंटर स्थापित करेगी। दूसरी ओर, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि राज्य में 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंधित होगा। कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि प्रदेश में 13 साल से कम उम्र के बच्चे सोशल मीडिया का इस्तेमाल नहीं कर सकें।
रोहित वेमुला’ अधिनियम लाएगी कर्नाटक सरकार
बेंगलुरु। कर्नाटक सरकार प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के लिए ‘रोहित वेमुला विधेयक’ लाने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री ने इसे उच्च शिक्षा संस्थानों में सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने का माध्यम करार दिया है। इस पर कैबिनेट बैठक में अंतिम चर्चा बाकी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे उच्च शिक्षा संस्थानों में छात्रों से कथित जातिगत भेदभाव और अत्याचार पर रोक लगेगी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





