एग्जाम टेंशन में थी बेटी,मम्मी पापा भांगड़ा करते पहुंचे स्कूल – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


एग्जाम टेंशन में थी बेटी,मम्मी पापा भांगड़ा करते पहुंचे स्कूल

कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। परीक्षा के तनाव और घर वालों के दबाव में गलत कदम उठा लेने वाले बच्चों, उनके अभिभावकों को अशोक नगर निवासी निर्माण सिंह राजा और उनकी पत्नी परमीत कौर ने एक बड़ा सकारात्मक संदेश दिया। परीक्षा में तनाव में रही दसवीं की छात्रा बेटी जैसे ही डॉ. गौर हरि सिंहानिया एजुकेशन सेंटर से अपना अंतिम पेपर देकर निकली, दोनों ने ढोल-नगाड़ों के बीच जमकर भंगड़ा किया और बेटी को फूल-मालाओं से लाद दिया। यह अद्भुत नजारा देख बेटी अपने सारे तनाव भूलकर खिलखिला उठी।

निर्माण सिंह राजा का कहना है कि यह सब बेटी के तनाव को खत्म करने के लिए किया। साथ ही दूसरे बच्चों और अभिभावकों को यह संदेश भी देना था कि अंक किसी की सफलता का पैमाना नहीं होते। हमें अंकों से ज्यादा अपने बच्चे प्यारे हैं। डॉ. गौर हरि सिंहानिया एजुकेशन सेंटर में फातिमा की छात्राओं का सेंटर पड़ा है। शनिवार को सोशल साइंस का महत्वपूर्ण पेपर था। पेपर खत्म होने के बाद बच्चे जब बाहर निकले तो बेहद खुश थे। एक तो पेपर खत्म होने की खुशी और दूसरी पेपर अच्छा होने की। निर्माण सिंह राजा और परमीत कौर की बेटी श्रोत कौर के पेपर तो सभी ठीक गए पर उसकी परीक्षा का तनाव परिवार के लिए चिंता का विषय था।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment