BSA को बताया भ्रष्टाचार का पुलिंदा!
वाराणसी। बेसिक शिक्षाविभाग में भ्रष्टाचार कितना गहरा गया है। इसकी बानगी देखनी हो तो कभी किसी बीएसए दफ्तर के चक्कर लगा आयें। वहां काम के बदले दाम की डीलिंग करते मुलाजिमों को देखकर भ्रष्टाचार के कुएं में गिरने की फिलिंग न आये तो कहना। बहरहाल हम बात कर रहे हैं। सूबे के महाभ्रष्ट बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार सिंह की जो बलिया वाराणसी में अपनी करतूतों के कारण चर्चा में रहा। जब धोखाधड़ी भ्रष्टाचार के मामले में राकेश कुमार सिंह पर मुकदमा दर्ज हुआ तो इसे वाराणसी से हटाकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) जौनपुर में वरिष्ठ प्रवक्ता पद पर कर दिया गया। मगर पैसों की बदौलत पद पाने वाला यह अधिकारी सेटिंग-
गेटिंग से इस वक्त अलीगढ़ में बलिया में किया भयानक भ्रष्टाचार-राकेश कुमार सिंह के कारनामों में एक कारनामा है बलिया में इसने तैनाती के दौरान किया। आरोप है कि बलिया में तैनाती के दौरान बर्खास्त शिक्षक को फर्जी दस्तावेजों के सहारे न सिर्फ बहाल किया। बल्कि उन्हें निलंबन व बर्खास्तगी के दौरान का वेतन भी दिला दिया। राकेश कुमार
सिंह ने आशुलिपिक व नियुक्ति अधिकारी अखिलेश कुमार यादव के साथ मिलकर बर्खास्त अध्यापक सुरेंद्र नाथ यादव को बहाल करा दिया। इसके अलावा उन्हें प्रोन्नति दे कर प्रधानाध्यापक बनाने के साथ बर्खास्तगी की अवधि का वेतन भी दिलवा दिया था। जिसकी शिकायत तत्कालीन विधायक ने की थी जिसपर जांच शूरू हुआ था।
यह अकूत कमाई कहां से आई-राकेश कुमार सिंह ने कितनी बेनामी संपत्तियां बनाई हैं। इसकी पड़ताल जारी है।
बहरहाल जो सूत्रों ने बताया उसको माने तो। राकेश कुमारसिंह की कुछ अचल संपत्तियों का विवरण इस प्रकार है…
1- वाराणसी में रोडवेज के बगल में और रेलवे के सामने सरोवर होटल, नागेन्द्रा होटल के ठीक पीछे चंद्रभान सिंह एवं काली सिंह के नाम से खरीदा है। वहां एक व्यक्ति को भैंस पाल रखा है। जिससे राकेश सिंह के अनबन बताई जा रही है। यह सम्पत्ति लगभग वर्ष 2010 में लिए जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। ताकि उसपर आलीशान होटल बनवा सके।
2- शक्ति अपार्टमेंट शिवपुर वाराणसी में दो फ्लैट 306-311 3 बीएचके बताये जा रहे हैं।
3- वाराणसी के खुशहाल नगर सेक्टर बी नटीनिया दाई में 6 बिस्वा जमीन है जो वर्ष 2010 के पहले लगभग 15 लाख रुपए बिस्वा थी। वहीं चार मंजिला मकान बी बताया जाता है।
4- गाजीपुर के नन्दगंज पेट्रोल पंप के बगल में जमीन पर मकान बनने की बात संज्ञान में आ रही है।
5- वाराणसी आजमगढ़ रोड पर रजनहियों वाराणसी में जमीन प्रियंका सिंह के नाम से।
6- गौतम गार्डन शिवपुर में कई बिस्वा में बंगलानुमा मकान सभी भौतिक सुख साधन संपन्न और कई लग्जरी कारें हैं। जो अधिकांश अपने प्यादों के नाम ले रखा है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA
.jpg)




