आंगनबाड़ी कर्मियों को कैशलेस इलाज,बेहतर मानदेय जल्द: योगी – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

लखनऊ,। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को महिलाओं के कल्याण के लिए कई घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि जल्द ही आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को सम्मानजनक मानदेय और कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कार्यकत्रियों को आयुष्मान कार्ड दिए। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को 5200 रुपये मानदेय दिया जा रहा है। इसे बढ़ाने की तैयारी है।

मुख्यमंत्री ने इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में पिंक रोजगार महाकुंभ-2026 का शुभारंभ भी किया। कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी बालिकाओं को चेक बांटे और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के बीमा प्रीमियम, साड़ी-वर्दी के लिए 38.49 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से खाते में ट्रांसफर किए।

इसके अलावा योगी ने कहा कि बेटियों के लिए बहुत जल्द ‘लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना’ लॉन्च करने वाले हैं। पहले चरण में स्नातक, परा-स्नातक के अंतिम वर्ष की मेधावी बेटियों को लाभान्वित करेंगे। दूसरे चरण में धीरे-धीरे अन्य को भी लाभ मिलेगा। आशा वर्कर और रसोइयों को भी कैशलेस चिकित्सा जल्द मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार बजट में नई स्कीम लाई गई है। सभी 8000 से अधिक न्याय पंचायतों में डिजिटल इंटरप्रेन्योर योजना लागू होगी। इससे 4000 महिलाएं हर न्याय पंचायत में विभिन्न कार्यक्रमों से जुड़ेंगी । मुख्यमंत्री ने कहा कि मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण का दूसरा चरण नवरात्रि से शुरू करेंगे।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment