मौसन अलर्ट : उत्तर प्रदेश में बदलने वाला है मौसम का हाल, इन दो दिन होगी बारिश, जानें अन्य राज्यों का हाल – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 देशभर में गर्मी तेजी से बढ़ रही है। मौसम विभाग ने बताया है कि गुजरात और दक्षिण पश्चिम मध्य प्रदेश में 12 और 13 मार्च को हीटवेव चलने वाली है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भी गर्मी पड़ रही है। इस बीच, मौसम विभाग ने बताया है कि यूपी में दो दिन बारिश होगी। वहीं, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 12 और 13 मार्च को अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में 12 से 14 मार्च के दौरान, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 16 और 17 मार्च, अरुणाचल प्रदेश में 13 मार्च को कुछ जगहों पर भारी बारिश होगी।

वहीं, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 12 और 14 मार्च के दौरान और उससे सटे मैदानी इलाकों में 15 व 16 मार्च को छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसके अलावा, मध्य भारत में 14 और 16 मार्च को तथा पूर्वी भारत में 15 से 17 मार्च के दौरान छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में 15 और 16 मार्च को, राजस्थान में 14 और 15 मार्च को गरज व बिजली के साथ बारिश होगी। वहीं, पंजाब में 12, 14 और 17 मार्च, हरियाणा, चंडीगढ़ में 15-17 मार्च को हल्की बारिश का अलर्ट है। 12 मार्च को जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश व बर्फबारी की संभावना है। 14 मार्च को भी बरसात होगी।

पूर्वोत्तर भारत की बात करें तो 12 से 18 मार्च के दौरान पूर्वोत्तर भारत में गरज और बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी। अरुणाचल प्रदेश में 13 से 15 मार्च के दौरान, असम, मेघालय में 12 से 15 मार्च के दौरान और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में 13 मार्च को 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। 12 से 15 मार्च के दौरान अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी बरसात का अलर्ट है।

पूर्वी व मध्य भारत क बात करें तो विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 13 से 16 मार्च के दौरान, पश्चिमी मध्य प्रदेश में 15 मार्च को, पूर्वी मध्य प्रदेश में 15 और 16 मार्च को, उप हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम में 12-16 मार्च के दौरान, गंगा के मैदानी इलाकों में और बिहार में 12 व 15-17 मार्च के दौरान, ओडिशा में 12, 15 और 16 मार्च को गरज, बिजली और 30-50 किमी की रफ्तार से हवाएं चलेंगी व बारिश होगी।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment