यूपी परिवहन निगम में रोजगार मेला लगाकर 2584 महिला संविदा परिचालकों की भर्ती करेगा। इसके लिए आवेदकों का उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं कौशल विकास मिशन का सदस्य होना या एनसीसी बी प्रमाण पत्र, एनएसएस एवं स्काउट गाइड संस्था के राज्य पुरस्कार और राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाण पत्र होना अनिवार्य होगा।
परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि भर्ती के लिए इंटरमीडिएट योग्यता संग सीसीसी
प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है। महिला अभ्यर्थियों को इंटरमीडिएट में प्राप्ताकों की मेरिट निर्धारित कर सीधे संविदा परिचालक रखा जाएगा। एनसीसी बी प्रमाणपत्र, एनएसएस प्रमाणपत्र, भारत स्काउट एवं गाइड संस्था के राज्य पुरस्कार एवं राष्ट्रपति पुरस्कार प्रमाणपत्र धारक महिला अभ्यर्थियों को 5% वेटेज भी दिया जाएगा। महिला परिचालकों को संविदा चालकों/परिचालकों के लिए अनुमन्य पारिश्रमिक दरों के समान दर से ही भुगतान किया जाएगा।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






