स्थानांतरण प्रक्रिया का कार्यक्रम जल्द जारी करें – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

 

लखनऊ। प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के पदाधिकारियों व सदस्यों की रविवार को लखनऊ में हुई बैठक में गर्मी छुट्टी में शिक्षकों के तबादले के कार्यक्रम शीघ्र जारी करने की मांग की गई। बैठक में पदाधिकारियों ने कहा की बेसिक शिक्षा में गर्मी और जाड़े की छुट्टियों में परिषदीय शिक्षकों के जिले के बाहर (अंतरजनपदीय) पारस्परिक तथा शिक्षको के (अंतर-जनपदीय) सामान्य स्थानांतरण किए जाने की व्यवस्था है लेकिन इस बार जाड़े की छुट्टियों में कोई आदेश नहीं आया।

दो साल से पारस्परिक ट्रांसफर एवं समान्य ट्रांसफर के आदेश के लिए लाखों शिक्षक शासन की तरफ टकटकी लगाए बैठे हैं और आदेश की प्रतीक्षा कर रहे। पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार को मई -जून की छुट्टियों में स्थानांतरण प्रक्रिया पूरी करने का कार्यक्रम जल्द जारी करना चाहिए ताकि शिक्षक अपने घर के नजदीक पहुंच सकें।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment