कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्ताव पास-
★खाद्य रसद विभाग
•इस वर्ष गेंहूँ का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹2585/क्विंटल भारत सरकार द्वारा निर्धारित
•गत वर्ष की तुलना में ₹160 प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है
•30 मार्च 2026 से 15 जून 2026 तक खरीद की जाएगी,राज्य के अंदर 8 क्रय एजेंसियों द्वारा खरीद की जाएगी,6500 क्रय केंद्र सभी 75 जनपदों में चलेंगे.
•एफसीआई,यूपी मंडी परिषद,पीसीएफ, पीसीयू,यूपीएसएस, नैफेड,एनसीसीएफ के माध्यम से खरीद की जाएंगी !!
★ऊर्जा विभाग
•परंपरागत ऊर्जा में घाटमपुर पॉवर प्लांट में 660 मेगावॉट की तीन यूनिट लगाने का प्रावधान था,2 यूनिट प्रारंभ हो चुकी है,तीसरी जल्द शुरू होने वाली है
•इस प्लांट के लिए 2016 में भारत सरकार द्वारा झारखंड के दुमका में पछवारा कोल माइन एलॉट किया गया था
•इस कोल माइन के विकास के खर्च के लिए ₹2242.90 करोड़ राशि को कैबिनेट द्वारा मंजूरी
•घाटमपुर पॉवर प्लांट भारत सरकार व प्रदेश सरकार का संयुक्त उपक्रम
नवीन ऊर्जा क्षेत्र हेतु:
•अयोध्या के बाद गोरखपुर शहर को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने हेतु चिलुआताल में 20 मेगावॉट क्षमता का “फ्लोटिंग सोलर प्लांट” लगाने के लिए मंत्रिपरिषद द्वारा मंजूरी
•उत्तरप्रदेश में 2 फ्लोटिंग सोलर प्लांट स्थापित हो चुके हैं,जनपद औरैया में एनटीपीसी द्वारा 20 मेगावाट का, और खुर्जा में टीएचडीसी ने 11 मेगावॉट का फ्लोटिंग सोलर प्लांट लगाया गया है।
•गोरखपुर के फ्लोटिंग सोलर प्लांट को कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा स्थापित किया जाएगा !!
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





