नई दिल्ली, एजेंसी। सोने और चांदी की कीमतों में सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 9,050 रुपये गिरकर 1.43 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि चांदी 10,500 रुपये फिसल गई। इसी के साथ सोना चार महीने के निचले स्तर पर फिसल गया है।
ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना लगभग छह प्रतिशत गिरकर शुक्रवार के बंद भाव 1,52,650 रुपये प्रति 10 ग्राम से घटकर 1,43,600 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) रह गया। चांदी भी तेज गिरावट के साथ 4.36 प्रतिशत लुढ़ककर 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 2,40,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। विश्लेषकों का कहना है कि पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव से तेल कच्चे की कीमतों में उछाल आया है। चूंकि कच्चे तेल का अधिकांश व्यापार डॉलर में होता है तो इससे डॉलर महंगा हुआ है।
40 सालों का रिकॉर्ड टूटा : अंतरराष्ट्रीय बाजार हाजिर सोना 227.42 डॉलर या 5.06 प्रतिशत टूटकर 4,263.73 डॉलर प्रति औंस रह गया, जबकि चांदी 4.25 डॉलर या 6.3 प्रतिशत टूटकर 63.53 डॉलर प्रति औंस रह गई। पिछले सप्ताह सोने की कीमतों में 10 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई, जो चार दशक से अधिक की सबसे खराब साप्ताहिक गिरावट है।
भारतीय घरों में 450 लाख करोड़ का सोना
आईएमएफ के वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुट की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय घरों में अनुमानित 34,600 टन से अधिक सोना जमा है, जिसकी वर्तमान मूल्य पांच ट्रिलियन डॉलर (450 लाख करोड़ रुपये से अधिक) से भी ज्यादा है। यह मात्रा भारत की कुल जीडीपी से 125 फीसदी अधिक है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





