, प्रयागराज : उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 के विज्ञापन में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने महत्त्वपूर्ण संशोधन किए हैं। मंगलवार को आयोग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार अभ्यर्थियों से प्राप्त आपत्तियों पर विचार के बाद पात्रता से जुड़े कई बिंदुओं में बदलाव किया गया है। अब
इसमें शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम (टीटीसी) में प्रविष्ट या अध्ययनरत सभी अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। 20 मार्च को जारी किए गए विज्ञापन में शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र
छात्राओं को ही आवेदन का अवसर दिया गया था। आयोग के उप सचिव संजय सिंह के अनुसार संशोधित प्रविधान के तहत अब सर्वोच्च न्यायालय के एक सितंबर 2025 को पारित आदेश के आच्छादित/सेवारत सहायक अध्यापक भी इस पात्रता परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। पहले इस वर्ग को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी, जिससे कई शिक्षक असमंजस में थे। टीटीसी में अध्ययनरत सभी अभ्यर्थियों को भी आवेदन की
अनुमति दिए जाने के मामले में आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह बदलाव सर्वोच्च न्यायालय के आदेश और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) के चार अगस्त 2022 के स्पष्टीकरण के अनुरूप किया गया है। पहले विज्ञापन में अब संशोधन कर ‘प्रविष्टि/अध्ययनरत’ कर दिया गया है। इस तरह विज्ञापन के पात्रता संबंधी बिंदु (6.3) की टिप्पणी के उपबिंदु-तृतीय को पूरी तरह हटा दिया गया है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






