पीलीभीत। परिषदीय स्कूल में छात्राओं से खाना बनाते का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में बीएसए ने मरौरी के बीईओ को जांच कर दो दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए है। परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को मध्याहन में गरमा गरम भोजन देने की व्यवस्था है। इसके लिए प्रत्येक स्कूल में रसोई घर बना है,जिसमें भोजन माताएं तैनात हैं। मरौरी ब्लॉक क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में बच्चियों से भोजन बनवाये जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में बच्चियां रोटी बेलने का काम करते हुए नजर आ रही है।
रोटी बेलते हुए मासूम पास में खड़ी टीचर भी कैमरे में कैद हो गई। इस मामले की जानकारी मिलने पर बीएसए रोशनी सिंह ने मरौरी के बीईओ को जांच कर कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट देने के निर्देश दिये है। बीएसई ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामला गंभीर है। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में सभी तथ्य सामने आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






