पुलिस भर्ती बोर्ड: अभ्यर्थियों की जाति की जानकारी देने को जारी की मेल आइडी – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

लखनऊः उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस भर्ती परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की जाति की जानकारी के लिए sampark@uppbpb.gov. in मेल आइडी जारी की है। बोर्ड के संज्ञान में आया है कि इंटरनेट मीडिया पर कतिपय अभ्यर्थियों की जाति को लेकर भ्रामक टिप्पणियां की जा रही हैं। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि भर्ती बोर्ड द्वारा उपनाम या टाइटिल को लेकर सक्षम अधिकारियों द्वारा जारी किए गए जाति प्रमाणपत्र की जांच के बाद ही कोई निर्णय किया जाता है। अभिलेखों की जांच के लिए बोर्ड में उपजिलाधिकारी व पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारी होते हैं। बोर्ड द्वारा मूल जाति प्रमाणपत्र का परीक्षण किया जाता है। उक्त परीक्षण से पूर्णतया संतुष्ट होने के उपरांत ही अभ्यर्थियों को संबंधित श्रेणी में सफल घोषित किया जाता है। नियुक्ति पत्र देने से पूर्व नियुक्ति जिले के पुलिस अधीक्षक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों का दोबारा

सत्यापन कराया जाता है। बोर्ड के प्रवक्ता ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को किसी विशिष्ट अभ्यर्थी की जाति के संदर्भ में कोई पुष्ट व प्रामाणिक जानकारी देनी है तो संबंधित मेल आइडी पर सूचित करें। भर्ती में आरक्षण संबंधित सभी शासनादेश व इस संबंध में उच्चतम व उच्च न्यायालय के संबंधित निर्णयों के अनुरूप पूर्ण शुचिता के साथ सभी कार्यवाही की गई है। बोर्ड ने यह भी कहा है कि अभ्यर्थियों की जाति को लेकर इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक और अपुष्ट टिप्पणियां न लिखें और न इसे आगे प्रसारित करने में सहयोगी बनें। ऐसा करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment