आरटीई के अनुसार बेसिक स्कूलों के समय में बदलाव की मांग – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

लखनऊ। परिषदीय स्कूलों के समय को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। शिक्षक संगठनों ने गर्मी के मौसम में वर्तमान स्कूल समय को बच्चों के स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक बताते हुए आरटीई के अनुसार बदलाव की मांग की है।

 उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय के अनुसार 2015 तक ग्रीष्मकाल में स्कूल सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलते थे, लेकिन 2016 में समय बदलकर सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे कर दिया गया। 2022 में कोरोना काल में पढ़ाई की भरपाई के लिए समय एक घंटा बढ़ाकर दोपहर 2 बजे तक कर दिया गया, जो अभी भी लागू है। संघ का कहना है कि आरटीई के अनुसार गर्मियों में विद्यालय संचालन 5 घंटे का होना चाहिए, जबकि वर्तमान में अधिक है। भीषण गर्मी और ग्रामीण क्षेत्रों में संसाधनों की कमी को देखते हुए शिक्षकों ने 1 अप्रैल से स्कूल समय सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक करने की मांग की है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment