तदर्थ प्रशिक्षकों की नौकरी पर असमंजस – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


प्रयागराज,  प्रयागराज समेत प्रदेश के 450 से अधिक तदर्थ खेल प्रशिक्षकों के भविष्य पर एकबार फिर ग्रहण लग गया है। तदर्थ प्रशिक्षकों का एक साल का कॉन्ट्रैक्ट 31 मार्च को समाप्त हो गया। उम्मीद थी कि मार्च की अंतिम तारीख तक प्रदेश खेल निदेशालय तदर्थ प्रशिक्षकों की सेवा को विस्तार देगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम और अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांपलेक्स में 11 तदर्थ प्रशिक्षक हैं। कोरोना के बाद से सभी तदर्थ प्रशिक्षकों की सेवा जेम पोर्टल के माध्यम से ली जा रही है। कोरोनाकाल के पहले तदर्थ प्रशिक्षकों के सेवा विस्तार को लेकर कोई समस्या नहीं थी। वर्ष 2021 में कोरोना की रोकथाम के लिए लॉक डाउन लगा को स्टेडियम और अमिताभ बच्चन स्पोर्ट्स कांपलेक्स में प्रशिक्षण बंद कर दिया गया। तदर्थ प्रशिक्षक महीनों बेरोजगार रहे। इसके बाद खेल निदेशालय जेम पोर्टल के माध्यम से सेवा शुरू करने के बाद तदर्थ प्रशिक्षकों के लिए हर साल सेवा विस्तार की सेवा शुरू हो गई। वित्तीय वर्ष 2024-25 में तदर्थ प्रशिक्षकों की सेवा को फरवरी में ब्रेक दिया गया था। इसके बाद मार्च में 20 दिन के लिए सेवा विस्तार किया गया। इस बार सेवा विस्तार की कोई सूचना नहीं मिलने पर तदर्थ प्रशिक्षक फिर परेशान हैं। हालांकि क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी प्रेम कुमार ने तदर्थ प्रशिक्षकों के सेवा विस्तार का पत्र खेल निदेशालय को भेजा है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment