स्कूलों में नामांकन कराने को जागरूक किया गया – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

गोण्डा, परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से चल रहे स्कूल चलो अभियान के तहत शिक्षकों ने घर-घर पहुंचकर जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। शिक्षा क्षेत्र नवाबगंज के प्राथमिक विद्यालय महेशपुर की शिक्षिका कल्पना तिवारी गांवों में पहुंचकर अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों का स्कूल में दाखिला कराने के लिए प्रेरित कर रही हैं।

शिक्षिका ने अभिभावकों को बताया कि सरकार द्वारा 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों के लिए निशुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा की व्यवस्था की गई है। ऐसे में हर बच्चे का विद्यालय में नामांकन जरूरी है। उन्होंने विद्यालयों

में मिलने वाली सुविधाओं जैसे मुफ्त किताबें, ड्रेस, मध्यान्ह भोजन और बेहतर शिक्षण व्यवस्था की जानकारी भी दी। घर-घर संपर्क के दौरान चार अभिभावकों ने अपने बच्चों का नामांकन कराया है। शिक्षिका ने विशेष रूपसेउन बच्चों को चिन्हित किया जो अभी तक स्कूल से बाहर हैं या पढ़ाई छोड़ चुके हैं। शिक्षिका माधवी सिंह के साथ चलाए जा रहे इस अभियान के तहत कि वे प्रत्येक गांव और मोहल्ले में जाकर व्यक्तिगत संपर्क करें, जिससे कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रह जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में इस पहल से शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ रही है और नामांकन में भी धीरे-धीरे वृद्धि देखने को मिल रही है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment