बेसिक शिक्षा विभाग में बड़ा एक्शन… BSA डॉ. अजीत सिंह पर गिरी गाज…
उत्तर प्रदेश शासन ने हरदोई के बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अजीत सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विभागीय जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।
शासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, डॉ. अजीत सिंह पर सरकारी कार्यों में लापरवाही, अनियमितता और नियमों की अनदेखी के गंभीर आरोप लगे हैं।
बताया जा रहा है कि साक्षरता एवं वैकल्पिक शिक्षा से जुड़े कार्यों में देरी, ई-ऑफिस पोर्टल पर लंबित फाइलें, और बिना अनुमति एआरपी (ARP) की तैनाती जैसे मामलों को गंभीरता से लिया गया है।
इसके साथ ही विभागीय योजनाओं के संचालन में सुस्ती और मनमानी के आरोप भी सामने आए हैं।
इन्हीं अनियमितताओं को आधार बनाकर उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 1999 के नियम-7 के तहत जांच शुरू कर दी गई है।
इस पूरे मामले की जांच लखनऊ मंडल के संयुक्त शिक्षा निदेशक को सौंपी गई है, जो अब विस्तृत रिपोर्ट शासन को सौंपेंगे।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






