महत्वपूर्ण निर्देश ‘स्कूल चलो अभियान-2026’ के संबंध में।
सं०: 230/ए०सी०एस० (बेसिक/माध्यमिक शिक्षा)/2026
लखनऊः दिनांकः 09 अप्रैल, 2026
समस्त बेसिक शिक्षा अधिकारी,
उत्तर प्रदेश।
मा० मुख्यमंत्री जी द्वारा दिनांक 04.04.2026 को ‘स्कूल चलो अभियान-2026’ के उद्घाटन सत्र में समस्त जनपदों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों से अपेक्षा की गयी थी कि अपने अपने जनपद के मा० जनप्रतिनिधियों से उनकी सुविधानुसार सम्पर्क स्थापित कर स्कूल बलो अभियान में उनका सक्रिय सहयोग प्राप्त करें, जिससे उक्त अभियान सफलतापूर्वक अपने उद्देश्यों को प्राप्त कर सके।
2. तत्क्रम में आपसे अपेक्षा है कि अपने-अपने जनपद के मा० जनप्रतिनिधियों के साथ सम्पर्क स्थापित कर स्कूल चलो अभियान-2026 के
अन्तर्गत निम्नलिखित उद्देश्यों के बारे में अवगत करायेंः-
1. 03 वर्ष के प्रत्येक बच्चे को बाल-वाटिका या आंगनवाड़ी केन्द्र में दाखिला।
2. 06 वर्ष के प्रत्येक बच्चे का कक्षा-1 में दाखिला।
3. ड्रॉप आउट बच्चों का दुबारा स्कूल में दाखिला।
4. कक्षा-5 के बच्चों का कक्षा 6 में दाखिला।
5. कक्षा-8 के बच्चों का कक्षा-9 में दाखिला ।
3. इसके साथ ही आप अपने जनपद में बेसिक शिक्षा विभाग की निम्नलिखित गतिविधियों एवं कियाशील योजनाओं के बारे में भी मा० जनप्रतिनिधियों के संज्ञान में लाना सुनिश्चित करेंः
1. छात्र-छात्राओं को निःशुल्क यूनीफार्म, जूते मोजे, स्कूल बैग, स्टेशनरी हेतु DBT योजना।
2. निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकें एवं कार्य-पुस्तिकायें।
3. प्राथमिक विद्यालयों एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों का पुर्ननिर्माण एवं वृहद मरम्मत।
4. अतिरिक्त कक्षाओं का निर्माण।
5. फर्नीचर डेस्क-वैच की उपलब्धता।
6. ऑपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत किये जाने वाले कार्य।
7. मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालयों की स्वीकृतियां ।
B. मुख्यमंत्री अभ्युदय कम्पोजिट विद्यालयों की स्वीकृतियां ।
9. मिशन निपुण की उपलब्धि।
10. आई०सी०टी० लैब एवं स्मार्ट क्लास की स्थापना।
11. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में हो रहे विभिन्न कार्यक्रम।
12. दिव्यांग बच्चों के लिए समावेशी शिक्षा के क्षेत्र में किये गये कार्य जैसे डी०बी०टी०, निःशुल्क उपकरण इत्यादि ।
13. विद्यालयों में स्थित बाल-वाटिका में किये गये कार्य और अवस्थाना सुविधाओं के बारे में।
14. पी०एम० श्री विद्यालयों में किये गये कार्य।
15. आर०टी०ई० एक्ट के अन्तर्गत अलाभित समूह और दुर्बल वर्ग के बच्चों का निजी विद्यालयों में प्रवेश।
16. डॉयर के माध्यम से प्रशिक्षुओं हेतु विभिन्न प्रशिक्षण की व्यवस्था।
17. पी०एम० पोषण अभियान के बारे में जानकारी।
18. जनपद में संचालित अन्य महत्वपूर्ण कार्य योजना/सी०एस०आर० से कराये गये कार्य इत्यादि।
4. अतएव, शासन की मंशा के अनुरूप कि प्रदेश का कोई भी बच्चा अपनी आयु के अनुसार निर्धारित कक्षा में प्रवेश से वंचित न रहे, के उद्देश्य को धरातल पर मूर्त रूप देने के लिए आपको निर्देशित किया जाता है कि आप अपने जनपद के मा० सांसदगष्ण/मा० विधायकगण एवं अन्य मा० जनप्रतिनिधियों इत्यादि से उनकी निथि के अन्तर्गत अधिक से अधिक धनराशि से शिक्षा के क्षेत्र में किये जाने वाले कार्यों हेतु देने का अनुरोध करें, ताकि समाज के अलाभित समूह और दुर्बल वर्ग का कोई भी यच्चा शिक्षा से वंचित न रहे और प्रदेश के प्रत्येक बच्चे के उज्जवल भविष्य हेतु नवीनतम तकनीक के साथ गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध करायी जा सके।
5. मा० जनप्रतिनिधियों की सुविधा को देखते हुए अपने जनपद के जिला विद्यलाय निरीक्षक से सम्पर्क कर बेसिक शिक्षा एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग की गतिविधियों एवं योजनाओं के बारे में संयुक्त रूप से अवगत कराया जाये।
6. कृपया प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित किया जाये।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






