सीतापुर, । महमूदाबाद के पहला ब्लाक क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में छात्रा के साथ उत्पीड़न का मामला सामने आया है। आरोप है कि विद्यालय की तीन शिक्षिकाओं ने विद्यालय में झाड़ू-पोछा और अपना निजी काम न करने पर 10 वीं की छात्रा को दो दिन तक खाना नहीं दिया। सजा के तौर पर पूरे दिन स्कूल में खड़ा रखा। शुक्रवार को छात्रा की हालत खराब हुई तो परिजनों को सूचना दी गई। छात्रा का आपबीती का यह वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार को वायरल हुआ। हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
बिलौली बाजार निवासी ओम प्रकाश की पुत्री शिवानी गांव के ही कस्तूरबा गांधी विद्यालय की 10 वीं की छात्रा है। शिवानी का आरोप है कि विद्यालय की शिक्षिका प्रियंका, अनुराधा और मानसी द्वारा झाड़ू, पोछा और उनके निजी काम करने का दबाव बनाती हैं। बीएसए अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि छात्रा ने स्कूल में कुछ उद्दंडता की थी। कुछ ग्रामीणों ने छात्रा के अभिभावकों को भड़काया है। छात्रा के द्वारा लगाए गए आरोप निराधार हैं।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






