मोबाइल से जनगणना कराने के विरोध में शिक्षक, ड्यूटी करने से किया इंकार
देहरादून:
राज्य में शिक्षकों ने मोबाइल फोन के जरिए जनगणना कार्य कराने के निर्देशों का विरोध करते हुए इस जिम्मेदारी से इनकार कर दिया है। के पदाधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि शिक्षक अपने निजी मोबाइल का उपयोग जनगणना के लिए नहीं करेंगे और इस व्यवस्था का बहिष्कार करेंगे।
संगठन का कहना है कि शिक्षकों पर जबरन मोबाइल में ऐप डाउनलोड करने का दबाव बनाया जा रहा है। इसके लिए न्यूनतम तकनीकी सुविधाओं—जैसे पर्याप्त RAM और स्टोरेज—की शर्तें भी रखी गई हैं, जो सभी शिक्षकों के लिए संभव नहीं हैं।
शिक्षक नेताओं ने यह भी मांग उठाई है कि यदि सरकार जनगणना का कार्य कराना चाहती है तो आवश्यक उपकरण, सिम और डेटा की व्यवस्था खुद उपलब्ध कराए। निजी संसाधनों का उपयोग कराने को उन्होंने अनुचित बताया है।
इस विरोध में अतिथि शिक्षक भी शामिल हो गए हैं। उनका कहना है कि जब सरकार शिक्षकों की नियुक्ति के लिए TET को अनिवार्य मानती है, तो डिजिटल जनगणना जैसे कार्यों के लिए उन्हें स्वतः योग्य कैसे मान लिया जाता है।
इसके अलावा, अतिथि शिक्षकों ने अपनी अस्थिर नौकरी और मानदेय में देरी का मुद्दा भी उठाया है। उन्होंने कहा कि जब नियमित भुगतान तक समय पर नहीं हो पा रहा है, तब अतिरिक्त जिम्मेदारियां देना उचित नहीं है।
शिक्षकों का यह विरोध प्रशासन के लिए नई चुनौती बन सकता है। अब देखना होगा कि सरकार इस मुद्दे पर क्या रुख अपनाती है और जनगणना कार्य को सुचारु रूप से कैसे आगे बढ़ाती है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






