उच्च प्राथमिक विद्यालय पटना के प्रभारी प्रधान शिक्षक किए गए सम्मानित – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


श्रावस्ती : राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता

छात्रवृत्ति परीक्षा में उच्च प्राथमिक विद्यालय पटना के 19 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ था। इसके लिए विद्यालय के प्रभारी प्रधान शिक्षक अशोक कुमार यादव को रविवार को लखनऊ स्थित रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया है।

कालेज आफ टीचर एसोसिएशन की ओर से राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा में एक ही विद्यालय के पांच से अधिक छात्र-छात्राओं के चयनित होने व बच्चों को इसके लिए प्रेरित करने वाले प्रदेश के 409 शिक्षकों को लखनऊ में सम्मानित किया गया। इसमें श्रावस्ती जिले के उच्च प्राथमिक विद्यालय पटना के प्रभारी प्रधान शिक्षक भी शामिल हुए। उनके प्रयास से विद्यालय के 19 छात्रों ने परीक्षा में सफलता हासिल की। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक शिवेंद्र विक्रम सिंह ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। प्रभारी प्रधान शिक्षक ने कहा कि इस सम्मान से और बेहतर करने की प्रेरणा मिली है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment