जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में लगे शिक्षकों को अर्जित अवकाश (Earned Leave) प्रदान किए जाने के संबंध में -CM को पत्र – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

माननीय मुख्यमंत्री जी

 उत्तर प्रदेश सरकार

  लखनऊ 

विषय – जनगणना 2027 के मकान सूचीकरण कार्य में लगे शिक्षकों को अर्जित अवकाश (Earned Leave) प्रदान किए जाने के संबंध में –

महोदय,

 सादर अवगत कराना है की उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में जनगणना 2027 के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं गणना का कार्य प्रगति पर है जिसमें बड़ी संख्या में बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षक प्रगणक एवं पर्यवेक्षक के रूप में लगाए गए हैं ।इस संबंध में आपको अवगत कराना है कि 

जनगणना का यह अनिवार्य राष्ट्रीय कार्य ग्रीष्मकालीन अवकाश (समर वेकेशन )की अवधि में संपादित किया जा रहा है जिसके कारण शिक्षक अपने वैध अवकाश का उपभोग नहीं कर पा रहे हैं ।

शिक्षा विभाग ‘वेकेशन विभाग’ की श्रेणी में आता है तथा प्रचलित सेवा नियमों एवं उत्तर प्रदेश फाइनेंशियल हैंडबुक के प्रावधानों के अनुसार यदि किसी शिक्षक को अवकाश की अवधि में अनिवार्य राजकीय कार्य में लगाया जाता है तो वह उस अवधि के सापेक्ष अर्जित अवकाश(Earned Leave) का अधिकारी होता है। जनगणना एक अनिवार्य राष्ट्रीय कार्य है जिसमें प्रशिक्षण एवं वास्तविक गणना कार्य हेतु लगाए गए कुल दिवसों को सेवा अभिलेखों में अर्जित अवकाश के रूप में अंकित किया जाना न्यायोचित एवं नियमसंगत है। अतः आपसे विनम्र निवेदन है की जनगणना 2027 के कार्य में लगे हुए समस्त शिक्षकों को इस कार्य अवधि के अनुपात में अर्जित अवकाश प्रदान करने हेतु संबंधित विभागों( शिक्षा एवं वित्त) को स्पष्ट दिशा निर्देश जारी करने की कृपा करें जिससे जनगणना के राष्ट्रीय कार्य में लगे शिक्षकों के वैधानिक अधिकारों का संरक्षण सुनिश्चित हो सके। 

आपकी सकारात्मक पहल से प्रदेश के लाखों शिक्षक लाभान्वित होंगे एवं सभी सरकार के आभारी रहेंगे।

निवेदक 

जोगेंद्र पाल सिंह 

प्रदेश महामंत्री 

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तर प्रदेश

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment