प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में एक बार फिर ग्रामीण अंचल के मेधावियों ने परचम लहराया है। शहरों की तुलना में गांवों की मेधा ज्यादा चमकी और अवध व पूर्वांचल के जिलों ने पश्चिमी यूपी में अव्वल रहने का ताज इस वर्ष भी अपने सिर सजाया।
हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परिणामों में सीतापुर और बाराबंकी का दबदबा रहा। टॉप-10 मेरिट सूची के अनुसार, अधिकांश स्थान ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्रों ने ही हासिल किए हैं। हाईस्कूल की मेरिट सूची में सीतापुर, बाराबंकी, झांसी, प्रतापगढ़, अंबेडकर नगर, गोंडा, चित्रकूट, कौशाम्बी, सुल्तानपुर, अमेठी, सिद्धार्थनगर, मऊ, अमरोहा, उन्नाव, रायबरेली, देवरिया, आजमगढ़, गाजीपुर, भदोही, मिर्जापुर, फतेहपुर और अयोध्या जैसे जिलों का वर्चस्व रहा।
इंटरमीडिएट की मेरिट सूची में भी सीतापुर, बरेली, बाराबंकी, बागपत, चित्रकूट और हरदोई जैसे जिलों ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। उत्तीर्ण प्रतिशत के मामले में भी ग्रामीण क्षेत्रों ने बाजी मारी। भदोही 95.78 प्रतिशत के साथ शीर्ष पर रहा, जबकि कुशीनगर (93.99), अमरोहा (93.74), संतकबीर नगर (93.34), मऊ (93.22), महाराजगंज (92.90), शामली (92.48), गाजीपुर (92.13), फतेहपुर (92.09) और सिद्धार्थनगर (92.09) जैसे जिलों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। अयोध्या में भी 92.03 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।
कमोवेश यही स्थिति इंटरमीडिएट परीक्षा में भी देखने को मिली, जहां ग्रामीण अंचल के जिलों का प्रदर्शन शहरों की अपेक्षा बेहतर रहा। ब्यूरो
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA





