उत्तर प्रदेश में होमगार्ड्स पदों पर एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा से पहले पेपर लीक का झांसा देकर टेलीग्राम पर चैनल बनाकर जालसाजों ने अभ्यर्थियों से ठगी की कोशिश की। जालसाजों ने पेपर लीक की भ्रामक सूचना पोस्ट कर दी। इसके साथ ही रुपये लेने के लिए नीचे क्यूआर कोड भी दे दिया। ममला संज्ञान में आने पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के इंस्पेक्टर राजेश कुमार उपाध्याय ने हुसैनगंज कोतवाली में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है।
भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के इंस्पेक्टर राजेश कुमार उपाध्याय की तहरीर के मुताबिक 25, 26 और 27 अप्रैल को उत्तर प्रदेश में होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 की लिखित परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स, व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और टेलीग्राम पर पुलिस टीमें लगातार निगरानी रखे हैं। निगरानी के दौरान 23 अप्रैल को टेलीग्राम पर EXAM PARER WALLAH के नाम से चैनल बनाकर @PARER _MAFIAY हैंडल की ओर से यूपी होमगार्ड पेपर उपलब्ध होने का भ्रामक मैसेज वायरल किया गया। इंस्पेक्टर के मुताबिक इस तरह की झूठी सूचना प्रसारित कर कंप्यूटर नेटवर्क का दुरुपयोग करते हुए परीक्षार्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाने और धोखाधड़ी के जरिए अवैध आर्थिक लाभ कमाने की कोशिश की जा रही है। जालसाजों ने कथित तौर पर एक ‘क्यूआर कोड’ भी अपलोड किया है। मैसेज के कारण अभ्यर्थियों के बीच भ्रम और अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो गई है।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






