प्रदेश के 40 जिलों में आज भी लू चलने के आसार, इन जिलों में आज लू चलने की आशंका – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

लखनऊ: प्रदेश के तापमान में रविवार को मामूली अंतर आया। इससे लू की स्थिति में हल्का सुधार हुआ। हालांकि, सोमवार को भी प्रदेश के 40 जिलों में लू चलने के आसार हैं। 28 अप्रैल से लू की स्थिति से राहत की संभावना है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव उत्तर-पश्चिम भारत तक पहुंचने के साथ तापमान में मामूली उतार-चढ़ाव हो रहा है। निचले क्षोभ मंडल में आ रही गर्म पछुआ हवा के साथ आंतरिक महाराष्ट्र के आसपास बने प्रतिचक्रवात के प्रभाव से उत्तर प्रदेश में चल रही लू बांदा, अलीगढ़, हरदोई, अमेठी व प्रयागराज व आस-पास के जिलों तक सीमित रही। अन्य स्थानों पर अधिकतम एवं न्यूनतम दोनों ही तापमान अभी भी सामान्य से काफी ऊपर बना है। इससे फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ व अलीगढ़ में गर्म रात का दायरा बढ़ रहा है। इस स्थिति में अब तक विशेष सुधार नहीं हुआ है। सिंह ने बताया

कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 27 अप्रैल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं 28 अप्रैल तक पूर्वी उत्तर प्रदेश में पहुंच जाएगा। मई के शुरुआत में तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होगी। रविवार को लखनऊ के तापमान में 3.5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। यह तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 

इन जिलों में आज लू चलने की आशंका

बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर प्रतापगढ़, सोनभद्र, मीरजापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली. अमेठी, सुलतानपुर, अयोध्या, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर व आसपास के इलाकों में सोमवार को लू चल सकती है।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment