डीआईओएस कार्यालयों में भ्रष्टाचार की शिकायत – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

डीआईओएस कार्यालयों में भ्रष्टाचार की शिकायत

लखनऊ।माध्यमिक शिक्षा विभाग के जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों में भ्रष्टाचार की शिकायत की गई है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (त्रिपाठी गुट) के प्रदेश अध्यक्ष सुधांशु शेखर त्रिपाठी ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव से मिलकर हर कार्य के लिए पैसे निर्धारित करने का गंभीर आरोप लगाया है।

उन्होंने कहा है कि इसके अभाव में पत्रावली तक गायब कर दी जाती है या उस पर कुछ भी कार्य नहीं किया जाता है। इस प्रकार छोटे-छोटे कामों में शिक्षकों का मानसिक व आर्थिक शोषण किया जा रहा है। माध्यमिक विद्यालय के शिक्षकों के अभिलेख सत्यापन में, विभिन्न परीक्षाओं आदि में ड्यूटी लगाकर पढ़ाई को प्रभावित किया जा रहा है।

दूसरी तरफ शिक्षकों की चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतनमान, चिकित्सा अवकाश का वेतन, जीपीएफ लोन, वेतन एरियर आदि की पत्रावलियां कार्यालयों में महीनों नहीं सालों तक लंबित पड़ी रहती हैं। सुधांशु त्रिपाठी ने कहा कि एनपीएस सरकार ने ही लागू किया है परंतु किसी भी जिले में शिक्षकों का एनपीएस खाता अपडेट नहीं है।

कहीं कहीं तो सालों पीछे से अंशदान जमा किया जा रहा है। कुछ शिक्षकों की कटौती के सापेक्ष आज तक अंशदान जमा ही नहीं किया गया है।

उन्होंने मांग की शिक्षकों के खाली पदों पर नियुक्ति की जाए। शिक्षकों से छुट्टी के दिन में लिए जाने वाले काम के बदले प्रतिकर अवकाश दिया जाए।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment