आरटीई में 1.38 लाख नामांकन, तीन मई तक शत-प्रतिशत नामांकन के निर्देश – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


लखनऊ। निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार (आरटीई) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों के निजी विद्यालयों में प्रवेश की प्रक्रिया तेज हो गई है। बुधवार तक प्रदेश में 1.38 लाख बच्चों का प्रवेश सुनिश्चित किया जा चुका है। कुल 1,95,740 आवंटित सीटों में अभी 57,560 बच्चों का प्रवेश बाकी है।

बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी जिलाधिकारियों को 3 मई तक शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने निजी विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों के साथ बैठक कर प्रक्रिया पूरी करने को कहा। बुधवार तक कानपुर नगर में 5391, लखनऊ में 5232, मेरठ में 3071, गाजियाबाद में 3064, अलीगढ़ में 2761, गौतमबुद्ध नगर में 2310, झांसी में 2140, आगरा में 2105 प्रवेश हुए हैं।

जबकि सबसे कम श्रावस्ती में 22, हमीरपुर में 48, महोबा में 59, बस्ती में 65, कासगंज में 66, चित्रकूट में 100, औरैया में 105, ललितपुर में 116 प्रवेश हुए हैं।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment