योगी सरकार चालू वित्तीय वर्ष में डेढ़ लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियां देगी। लोकभवन में रविवार को 357 कनिष्ठ औषधि विश्लेषकों और 252 दंत स्वास्थ्य विज्ञानियों को नियुक्ति पत्र बांटते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह ऐलान किया₹।
योगी आदित्यनाथ ने कहा, बीते नौ वर्षों में नौ लाख से ज्यादा सरकारी नौकरी दी गई। यह किसी भी राज्य में सर्वाधिक नियुक्तियों की प्रक्रिया को सकुशल, पारदर्शी तरीके से संपन्न करने का रिकॉर्ड है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौजूदा वित्तीय वर्ष में डेढ़ लाख से अधिक सरकारी भर्तियों की प्रक्रिया संपन्न होनी है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग इस वर्ष 32 हजार से अधिक नियुक्तियां करेगा। शिक्षा सेवा चयन आयोग हजारों शिक्षकों की भर्ती पूरी करेगा। यूपी लोक सेवा आयोग को करीब 15 हजार भर्तियां करनी हैं। एसआई और होमगार्ड के 45 हजार पदों के लिए परीक्षा हो चुकी है। 45 हजार की और भर्ती प्रक्रिया बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में सेंध न लगे, इसके लिए सख्त कानून भी बनाया है। सेंधमारी पर आजीवन कारावास और पूरी संपत्ति जब्त करने का प्रावधान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नौ लाख भर्तियों में केवल पुलिस विभाग में 2,20,000 से अधिक भर्तियां कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सुरक्षा का बेहतर वातावरण बना। दंगामुक्त और गुंडामुक्त प्रदेश हुआ, जिससे अच्छे निवेश आए। वर्ष 2017 से पहले भर्ती बोर्ड के चेयरमैन एक ओर बैठते थे और चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली के लिए निकल पड़ती थी। बेईमान राजनीतिज्ञों, भ्रष्ट नौकरशाहों को रोकना है, तो शुरुआत खुद से करनी होगी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






