लखनऊ,। राजधानी समेत पूरे प्रदेश में सात मई से जनगणना का आगाज होगा। पहले चरण में प्रदेश में मकानों की गणना होगी। पहली बार लोगों को अपने मकान का विवरण ऑनलाइन दर्ज करने का मौका दिया जा रहा है। लोग सात से 21 मई तक अपने मकान की गणना ऑनलाइन कर सकेंगे। इसके लिए जनगणना विभाग की वेबसाइट census.gov.in पर 7 मई से एक लिंक आ जाएगा।
वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के जरिए लोग मकान से जुड़े सवालों के जवाब दर्ज कर सकेंगे। इसके बाद उनके घर पर प्रगणक पहुंचकर भौतिक सत्यापन करेंगे, ताकि आंकड़ों की सटीकता सुनिश्चित की जा सके। जो लोग ऑनलाइन गणना नहीं कर पाएंगे, उनके घर 22 मई से 20 जून तक सरकारी कर्मचारी जाकर मकानों का डेटा एकत्र करेंगे। हर प्रगणक को 180 मकानों की गणना का लक्ष्य दिया गया है।
नगर निगम ने 6228 ब्लॉक बनाए: नगर निगम ने जनगणना के लिए अपने क्षेत्र को 6228 ब्लॉकों में बांटा है। हर ब्लॉक में एक प्रगणक की तैनाती की गई है। अभी यह अभियान जनगणना की तैयारी का पहला चरण है। वास्तविक जनगणना 1 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 के बीच कराई जाएगी, जिसमें जनसंख्या से जुड़ी विस्तृत जानकारी जुटाई जाएगी।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






