मिहींपुरवा इलाके के मटिहा मोड़ पर किराए के मकान में रह रही महिला शिक्षा मित्र की शनिवार रात अचानक हालत बिगड़ने पर एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की सूचना मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने पुलिस को मेमो भेजकर दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पति के पोस्टमार्टम से इनकार करने के बावजूद रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
मृतका की पहचान सिद्ध कुमारी (32) के रूप में हुई है, जो लखीमपुर जिले की निवासी थीं। वह मटिहा मोड़ पर किराए के मकान में रहती थीं और मोतीपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर के लोनियनपुरवा स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा मित्र के पद पर तैनात थीं।
बताया जा रहा है कि शनिवार रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। एंबुलेंस से उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने भर्ती कर इलाज शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
थानाध्यक्ष मोतीपुर आनंद चौरसिया के अनुसार, सिद्ध कुमारी नहाते समय घर में गिर गई थीं, जिसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए लेकर गए थे। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
वहीं, मृतका के पति धर्मेश ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार किया था, लेकिन पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA






