सीयूईटी यूजी-पॉलीटिक्निक परीक्षा टकराई, छात्र परेशान – UpdateMarts| PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News

primarymaster.in


 

संकट | हजारों छात्र एक ही दिन दो महत्वपूर्ण परीक्षाएं देने की मजबूरी में फंस गए, अभिभावकों ने तिथियों में बदलाव की मांग की

लखनऊ। सीयूईटी यूजी 2026 की परीक्षाएं 11 मई से शुरू होने जा रही हैं लेकिन उत्तर प्रदेश पॉलीटिक्निक छात्रों के लिए यह तारीख मुसीबत बन गई है। पॉलीटिक्निक संस्थानों की फार्मेसी की वार्षिक परीक्षाएं 4 मई से चल रही हैं और 11 मई से इंजीनियरिंग समेत अन्य अन्य ब्रांच की निर्धारित पेपर सीयूईटी के साथ टकरा रहे हैं। हजारों छात्र एक ही दिन दो महत्वपूर्ण परीक्षाएं देने की मजबूरी में फंस गए हैं।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित सीयूईटी यूजी परीक्षा 11 से 31 मई तक चलेगी। यह परीक्षा केंद्रीय विश्वविद्यालयों समेत कई प्रतिष्ठित संस्थानों में यूजी प्रवेश के लिए जरूरी है। वहीं, उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा परिषद अंतर्गत पॉलीटिक्निक डिप्लोमा कोर्स के छात्र नियमित सेमेस्टर परीक्षाओं में व्यस्त हैं। 11 मई को पॉलीटिक्निक की कई ब्रांचेस के पेपर हैं जिसके कारण छात्रों को या तो सीयूईटी छोड़नी पड़ेगी या पॉलीटिक्निक की परीक्षा। छात्रों का कहना है कि दोनों परीक्षाएं भविष्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। अभिभावकों ने प्राविधिक शिक्षा परिषद को पत्र लिख तिथियों में बदलाव की मांग की है। 11 मई के बाद 12, 13, 14, 15, 19, 20, 21, 22 मई समेत तारीखों पर परीक्षा की तिथियां टकरा रही हैं।

अलग-अलग शहरों में एक ही दिन में दो परीक्षा कैसे देंगे छात्र:

“सीयूईटी यूजी और पॉलीटिक्निक सम सेमेस्टर परीक्षा की कई तिथियां टकरा रही हैं। ऐसे छात्रों का डाटा मांगा गया है, जिनको दोनों परीक्षाएं देनी हैं।”

 * डा. संतोष कुमार सिंह, सचिव, प्राविधिक शिक्षा परिषद

कौन सी परीक्षा किस दिन टकरा रही (विवरण तालिका):

तिथि : सीयूईटी यूजी विषय : पॉलीटिक्निक डिप्लोमा विषय

13 मई : कंप्यूटर साइंस : आईएमआरईई

14 मई : फिजिक्स डोमेन, जनरल एप्टीट्यूट टेस्ट : अप्लाइड फिजिक्स, वायरलेस एण्ड मोबाइल

15 मई : अंग्रेजी लैंग्वेज : एनवायरमेंटल साइंस

19 मई : गणित-अप्लाइड गणित : ईडीडीई-सेकण्ड

21 मई : गणित, कंप्यूटर साइंस : कंप्यूटर नेटवर्क

22 मई : बायोलॉजी, केमिस्ट्री और फिजिक्स : इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग

23 मई : गणित, जनरल एप्टीट्यूट : अप्लाइड मैथमेटिक्स सेकंड

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Leave a Comment